पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाॅनलाइन ठगी : खुद काे मैनेजर बताकर पार किए 9 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | अाॅनलाइन ठग गिराेह के शातिर ने बीके काैल नगर निवासी एक महिला काे झांसा देकर उससे एटीएम कार्ड की डिटेल हासिल कर ली अाैर उसके खाते से नाै हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पीड़िता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फाेन काॅल कर कहा था कि बैंक मैनेजर बाेल रहा हूं, अापका खाता बंद हाेने वाला है, खाता चालू रखने के लिए उसने एटीएम कार्ड की जानकारी उससे मांगी थी। इसके बाद उसके खाते से नाै हजार रूपए पार हाे गए। गंज थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि बीके कौल नगर निवासी कौशल्या प|ी दौलत सिंह दायमा की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला पुलिस अाॅनलाइन ठगी की वारदाताें से बचने के लिए सचेत रहने की सलाह दे रही है।
खबरें और भी हैं...