स्पीड ब्रेकर के ऊपर सफेद कलर कराएं
अजमेर| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता ने जिला प्रशासन से अजमेर शहर में जगह-जगह बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद कलर करवाने की मांग की है। शैलेश गुप्ता ने कहा कि रीजनल कॉलेज, शास्त्री नगर, परबतपुरा, माखुपुरा, रामगंज, फॉयसागर रोड आदि ऐसी कई जगह है, जहां पर स्पीड ब्रेकर पर सफेद कलर न होने से रोजाना दुर्घटनाएं होती हैं।