हाेली मिलन में गीत-नृत्य की प्रस्तुति
एमडीएसयू में शुक्रवार काे हाेली मिलन समाराेह का अायाेजन िकया गया। यूनिवर्सिटी के कर्मचारियाें अाैर उनके परिजनाें ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति दी। कर्मचारियाें अाैर उनके बच्चाें ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए अाैर शानदार नृत्याें से समां बांधा।
एमडीएसयू के कर्मचारी संघ अाैर सहायक कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वराज सभागार में यह अायाेजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति, प्रोफेसर आरपी सिंह थे। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमावत ने माना हो तुम बेहद हसीं, ऐसे बुरे हम भी नही..., संदीप भाटी ने रात कली एक ख्वाब में आई.., नीरज पवार ने खिलते हैं गुल यहां... , मंजूलिका रॉबिंसन ने यह समां, समां है ये प्यार का..., राजेश तोमर ने जाने कहां गए वह दिन..., राजेंद्र तिवारी जगजीत सिंह की गजल सुनाई। इसी तरह माधुरी पाराशर ने सांसो की जरूरत है जैसे.., जयश्री शर्मा ने लग जा गले से.., स्वतंत्र शर्मा ने है प्रीत जहां की रित सदा.., केके शर्मा ने होली खेलन आयो श्याम.., लाजवंती ने मिलो ना तुम तो हम घबराए.., केसी गुप्ता ने हम तेरे ही भरोसे.. अाैर भबूती लाल मीणा ने ना ना री भर्ती नचायो की शानदार प्रस्तुतियां दी। कर्मचारियाें के परिजनाें की अाेर से प्रियांशी ने पैरोडी गीत पर शानदार डांस पेश किया। निशांत कुमावत ने दिल क्या करे जब किसी को... गीत सुनाया। इनके अलावा सुमिता तिवारी, शुभम जैन अमृता सिंह यादव, ने शानदार डांस पेश किए। अंताक्षरी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्राॅ निकले गए। माैजूद कर्मचारियाें काे पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम संचालन मीडिया प्रभारी डाॅ. राजू शर्मा ने किया।
स्नेह मिलन कल : श्री नामदेव समिति ट्रस्ट अजमेर व श्री नामदेव विकास राेहिला विकास समिति की अाेर से 15 मार्च काे दाेपहर 3 बजे संत नामदेव भवन ताेपदड़ा में राेहिला टांक क्षत्रिय नारनाेलिया समाज का हाेली स्नेह मिलन समाराेह अायाेजित किया जाएगा।
एमडीएस यृनिवर्सिटी मंे शुक्रवार को आयोजित हाेली मिलन समाराेह में विजेताअाें काे पुरस्कृत करते कुलपति।