पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली कनेक्शन काटने पर कार्मिक का अपहरण कर जमकर पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

1. 63 लाख रुपए का बकाया बिजली का बिल चुकाने में कर रहे थे टालमटोल, मुकदमा दर्ज

दरगाह क्षेत्र स्थित झालरा निवासी एक उपभाेक्ता द्वारा टाटा पावर के कार्मिक काे अपहृत कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति में कुछ ही दिन शेष हैं, टाटा पावर द्वारा बिजली के बकाया बिलाें की वसूली की जा रही है।

इसी क्रम में टाटा पावर की टीम झालरा पहुंची थी, उर्स मेले का हवाला देकर कई दिनाें से बिल जमा कराने में टालमटाेली कर रहे एक उपभाेक्ता का टीम ने कनेक्शन काट दिया। यह कार्रवाई उसे नागवार गुजरी आैर अपने परिचिताें के माध्यम से टाटा पावर की टीम के एक कार्मिक का अपहृत करवाकर वापस घर लाया गया, वहां जमकर मारपीट कर कनेक्शन काे वापस जुड़वा लिया। वारदात से आहत टाटा पाॅवर ने आराेपी पिता-पुत्र सहित चार अन्य के खिलाफ दरगाह थाने में राजकार्य में बाधा, अपहरण आैर मारपीट की धाराआें में प्रकरण दर्ज करवाया है।

टाटा पावर की रिपाेर्ट पर मदीना हाउस झालरा निवासी नूर अल करीम चिश्ती आैर उसके पुत्र फैजान अल करीम चिश्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपाेर्ट में सामने आया कि चिश्ती पर फरवरी तक 1.63 लाख रुपए का बिजली का बिल बकाया है। लगातार यह राशि बढ़ती जा रही है, लेकिन चिश्ती बिल जमा नहीं करवा रहा। फरवरी में जब संपर्क किया ताे उर्स का हवाला देकर टालमटाेली की गई। फिर संपर्क किया ताे उर्स के बाद बिल जमा कराने के कहा गया। इस पर टाटा पावर ने चिश्ती काे आश्वस्त किया कि उर्स के दाैरान कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। उर्स के बाद बिल जमा करवा देना। अब जब उर्स समाप्त हाे गया ताे टाटा पावर की टीम ने फिर संपर्क किया वे अपशब्द कहने लगा। टीम ने कनेक्शन काट दिया।

जान से मारने की धमकी देकर वापस जुड़वाया कनेक्शन

चिश्ती का कनेक्शन काटने के बाद टाटा पावर की टीम जब वापस लाैट रही थी ताे चिश्ती का पड़ाेसी आैर एक नाैकर आए टीम के एक सदस्य काे जबरन उठाकर मदीना हाउस ले गए। वहां नूर अल करीम आैर उसके बेटे फैजान ने मिलकर जमकर मारपीट की आैर जान से मारने की धमकी देकर बिजली का कनेक्शन वापस जुड़वा लिया। दरगाह थाना पुलिस ने आराेपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

नूर आलम आैर उसके बेटे फैजान सहित पड़ाैसी युवक व नाैकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-हेमराज,
थानाप्रभारी, दरगाह पुलिस थाना
खबरें और भी हैं...