पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फाग महाेत्सव : भजनाें के साथ गीत-संगीत की धूम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेली के माैके पर विभिन्न संस्था-संगठनाें की अाेर से नृत्य-संगीत के साथ विविध कार्यक्रम अायाेजित किए जा रहे हैं। हाेली दड़ा स्थित चाैक में 11 मार्च काे रात 8 बजे चतुर्थ श्री श्याम फाग महाेत्सव मनाया जाएगा। इस माैके पर बाबा श्री श्याम का नयनाभिराम शृंगार किया जाएगा। राजेंद्र विजय ने बताया कि कु. गिरीराज शरण, अभिषेक नामा, पिंकी गहलाेत, जाॅन अजमेरी, सुनिल जाेशी फाग गीताें की प्रस्तुति देंगे।

अलखनंदा गणपति नगर विकास समिति की अाेर से हाेलिका दहन 9 मार्च काे हाेगा। हाेली स्नेह मिलन समाराेह 10 मार्च काे सुबह 8.30 बजे सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में अायाेजित हाेगा। अध्यक्ष विनाेद कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम अायाेजन की रूपरेखा समिति बैठक में तय की गई। बैठक में समिति संरक्षक गाेकुलचंद शर्मा, उपाध्यक्ष प्रेमराज, सचिव जेपी दीक्षित व परामर्शदाता रामनिवास पारीक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फूस की काेठी विकास समिति अाैर अजमेर बस्ती विकास समिति संगठन की अाेर से महिला दिवस एवं फाग महाेत्सव मनाया गया। गीत-संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अध्यक्ष कृष्णकुमार जाेशी ने बताया कि महिलाअाें काे सम्मानित किया गया। अतिथियाें काे पाैधे वितरित किए गए। युवाअाें ने पाैधराेपण किया। इस माैके पर जिंदगी के अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम संचालन कुसुम प्रजापत ने किया।सर्वेश्वर महादेव मंदिर एवं शनिदेव मंदिर चन्द्रवरदाई नगर के सामने में 9 मार्च को रात 7.20 बजे पंडित दिनेश शर्मा द्वारा पूजन करके होलिका दहन किया जाएगा।

जोगणिया धाम पुष्कर में फागाेत्सव मनाया

अजमेर | सातु बहना धिराणिया जोगणिया धाम पुष्कर में 13वां फागाेत्सव फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर रविवार काे मनाया गया। सातु बहना धिराणिया के ईत्र फूल गुलाब जल अर्पण कर फूलों से फागाेत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दिन को एक बजे से फाल्गुन के गीत भजन कीर्तन श्री राहुल राम बाबू एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओ ने जम कर फूलों की होली खेली तथा भजन कीर्तन का आनंद उठाया।

हाेली एवं फागाेत्सव मनाया

अजमेर | राधाकृष्णनन संघ का होली एवं फागोत्सव आंतेड़ की बगीची वैशाली नगर में महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजयश्री ने राधा कृष्ण पोशाक में नृत्य किया। अंत में संस्था के चुनाव हुए, जिसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार सोनी को संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया और मंजू चेलानी को महामूर्ख का ताज दे कर नवाजा गया। संघ की सुनीता भाटी ने भी सामूहिक नृत्य किया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

स्नेह मिलन समाराेह में गुलाल लगाकर दी बधाई

अजमेर | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र द्वारका नगर वैशाली नगर शिव वरदान में महिला दिवस एवं होली स्नेह मिलन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नन्हे रूप धरे। बालिका यशिका ने तो हिरणाकश्यप-हाेलिका प्रसंग पर प्रकाश डाला।

सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रूपा बहन ने कहा कि महिलाएं अगर राजयोग सीख जाए तो घर का वातावरण सुख में बन जाएगा क्योंकि नारी के ऊपर ही सारी जवाबदारी होती है। राजयोग के नियमित अभ्यास से घर का वातावरण शांतिमय हाेता है। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में मनाए गए स्नेह मिलन समाराेह में सदस्याें ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बालिकाओं ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी।

राधा विहार की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

अजमेर | हरिभाऊ उपाध्याय नगर बी-ब्लाॅक के राधा विहार महिला मंडल की महिलाओं ने फाल्गुन माह की उमंग और उल्लास के साथ फाग-उत्सव मनाया। कुशाल जैन, नीतू नाहर, तृप्ति जैन और मोनिका कोठारी के संयोजन में हुए इस आयोजन में लाल व सफेद रंग की मनभावन चुनरी और फाग रंग के विशेष मोहक वस्त्र पहनकर रंग-अबीर-गुलाल से तिलक होली खेलकर काॅलोनी की सभी महिलाओं ने जमकर धमाल किया। मनीषा वर्मा, अनीता चौरसिया, प्रियंका बंसल, कुसुम आर्य, सीमा सोनी, संतोष वर्मा, कुसुम गुप्ता, सपना गुप्ता, उर्मिला माहेश्वरी, पायल, श्वेता, नम्रता शर्मा, शीतल, जाॅली, मंजू, ममता गौर आदि महिलाओं ने पारम्परिक मारवाड़ी ढोल नृत्य का रंग जमाया और अंताक्षरी, हाउजी, बैलून गेम जैसे मनोरंजक खेल भी खेले। इसके साथ में विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।
खबरें और भी हैं...