पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अजयमेरू प्रैस क्लब में कविता की फुहार आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डाॅ. सीपी देवल।

डाॅ. वीएस नाहटा।

अजमेर | अजयमेरु प्रैस क्लब द्वारा प्रति माह आयोजित होने वाले साहित्यिक संगोष्ठी साहित्य धारा की श्रृंखला में विशेष काव्य गोष्ठी कविता की फुहार रविवार शाम 4 से 6 बजे तक होगी। गोष्ठी में विशिष्ट कवि के तौर पर जयपुर से प्रख्यात कवि व वरिष्ठ आरएएस अधिकारी डाॅ. विजय सिंह नाहटा शिरकत करेंगे। अध्यक्षता हिन्दी व राजस्थानी के प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डाॅ. चन्द्रप्रकाश देवल करेंगे। गोष्ठी में साहित्य धारा के नियमित साहित्यकारों के साथ राम जैसवाल, रासबिहारी गौड़, गोपाल गर्ग, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, डाॅ. नवल किशाेर भाभड़ा, बख्शीश सिंह, डाॅ. अनन्त भटनागर, डाॅ. बृजेश माथुर, डाॅ. शमा खान, डाॅ. विमलेश शर्मा, शकुंतला तंवर, श्रुति गौतम, गोविन्द भारद्वाज, कालिंद नंदिनी शर्मा, गौरव दुबे, राजेश भटनागर, श्रुति गौतम, सादिक अली आदि देशभर में प्रतिष्ठित नगर के वरिष्ठ कवि, गीतकार, गजलकार रचनाएं सुनाएंगे। संयोजक उमेश कुमार चाैरसिया के अनुसार हर तीसरे माह ऐसा आयोजन होगा ताकि नए रचनाकारों और सुधि श्रोताओं को श्रेष्ठ रचनाकारों को सुनने का अवसर मिलेे। गोष्ठी में व्यंग्य जैसी गद्य रचनाओं का पाठ भी किया जा सकेगा। सह संयोजक सुमन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सदस्य और अन्य श्रोता भी आ सकते हैं।
खबरें और भी हैं...