- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer News Rajasthan News Possibility Of Falling On Those Responsible For Giving Wrong Information On Vidhan Sabha And Cm Portal
विधानसभा व सीएम पोर्टल पर गलत जानकारी देने वाले जिम्मेदारों पर गाज गिरने की संभावना
दैनिक भास्कर में इस मामले का खुलासा हाेने के बाद एडीए में गुरुवार काे खासा हड़कंप दिखा। आयुक्त ने सख्ती दिखाते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है जाे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट देगी। इन मामलाें से जुड़े कर्मचारियों काे नोटिस देने का मामला भी सामने अाया है।
 **
12 मार्च को प्रकाशित समाचार
टंडन छुट्टी पर, अाए ताे मिले जानकारी
एडीए एक्सईएन अनूप टंडन हाेली के बाद से अवकाश पर हैं। डयूटी पर अाने के बाद एडीए प्रशासन उनसे मुख्यमंत्री पोर्टल पर गलत जानकारी अपलोड करने के मामले में जवाब तलब करेगा। सवाल उठ रहे हैं कि दाे साल पहले निस्तारित हुआ मामला विचाराधीन बताकर अवैध निर्माणकर्ता काे बचाने का प्रयास ताे नहीं किया जा रहा।
विधानसभा में अाज
गूंजेगा मामला
एडीए प्रशासन द्वारा विधायकों की अाेर से पूछे गए सवालों के विधानसभा काे ही गलत जवाब पेश करने अाैर मुख्यमंत्री से सीधे जुड़े हुए पोर्टल पर झूठी जानकारी अपलोड करने का मामले काे विधायक देवनानी ने गंभीर माना है। यह मामला शुक्रवार काे विधानसभा में एक बार फिर देवनानी उठाकर सरकार से जवाब तलब करेंगे।
अजमेर | पृथ्वीराज नगर योजना काे लेकर विधानसभा में पूछे सवालों का अजमेर विकास प्राधिकरण की विभिन्न शाखाओं द्वारा गलत जवाब तैयार कर भेजने अाैर सीएम पोर्टल पर गलत जानकारी अपलोड कर सरकार काे गुमराह करने की कोशिश के मामले का खुलासा हाेने के बाद गुरुवार काे एडीए में हड़कंप मच गया। सरकार काे झूठी जानकारी देने वाले कार्मिकों पर गाज गिरना तय है। इस मामले में योजना शाखा, विधि शाखा व जेईएन, एईएन अाैर एक्सईएन काे जिम्मेदार माना जा रहा है। जिन्होंने प्रशासन काे गलत जानकारी दी। जानकारी देते समय ये भी ध्यान नहीं रखा गया कि कहीं काेई बदलाव हुअा है या नहीं, जाे पुरानी जानकारी थी उसे अपडेट किए बिना सरकार काे रिपोर्ट भेज दी।
इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जानकारी अाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- गौरव अग्रवाल, अायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर