प्रभात फेरी अाैर सर्वधर्म प्रार्थना सभा अायाेजित
दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली प्रभात फेरी।
अजमेर| महात्मा गांधी के 150वें जन्म वर्ष के आयोजन की शृंखला में गुरुवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर प्रभात फेरी एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर हीरालाल मीणा ने बताया कि जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह गतिविधियां एक सप्ताह के लिए होगी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर रोड की प्रधानाचार्य डॉ. ममता सोनगरा ने बताया कि गुरूवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभात फेरी में गांधीजी के प्रिय भजनों के माध्यम से प्रेम एवं शान्ति का संदेश जन जन तक पहुंचाया गया। पीसांगन के उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी ने बताया कि पीसांगन ब्लॉक पर अलसुबह प्रभात फेरी का आयेाजन हुआ। इसमें संयोजक भवानी शंकर सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इनके बाद सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ। इनमें समस्त पंथों की प्रार्थनाओं को स्थान दिया गया।