प्राेफेसर गाेपाल अग्रवाल जीईसी के मार्गदर्शक नियुक्त
अजमेर | एनबीए ग्रेडिंग के लिए माखुपुरा स्थित गर्ल्स इंजीनियरिंग काॅलेज के मार्गदर्शक के ताैर पर एमएनअाईटी से रिटायर प्राेफेसर गाेपाल अग्रवाल काे नियुक्त किया है। प्राेफेसर अग्रवाल की नियुक्ति के अादेश एअाईसीटीई नई दिल्ली ने जारी कर दिए हैं। प्राचार्य डाॅ. जेके डीगवाल ने बताया िक प्राेफेसर अग्रवाल काे नेशनल बाेर्ड अाॅफ एक्रीडेशन के लिए नियुक्त किया गया है। वे अगले सप्ताह काॅलेज अाएंगे अाैर एक्रीडेशन के लिए सुझाव देंगे।