पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्राध्यापक भर्ती: ग्रुप ए के विषयों की आंसर की जारी, 19 तक करें आपत्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | आरपीएससी ने प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2018 के ग्रुप ए जीके, हिंदी, संस्कृत तथा राजस्थानी विषय की आंसर की वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस पर 17 से 19 मार्च तक आपत्ति कर सकेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग उपसचिव सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के अनुसार दी जाएं। जरूरी प्रमाण नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इस परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करवाते हैं तो उन पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए होगा।
खबरें और भी हैं...