धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ का अाराेप, जांच शुरू
अजमेर| अंजुमन शेखजादगान के सचिव शेखजादा शफीकुर्रहमान चिश्ती ने दरगाह थाना पुलिस काे शिकायत देकर अाराेप लगाया है कि अज्ञात लाेगाें ने दरगाह स्थित अंजुमन शेखजादगान समुदाय के धार्मिक स्थल पर मजार की नेम प्लेट छेड़छाड़ कर समुदाय की भावनाअाें काे अाहत किया है। चिश्ती ने शिकायत में बताया है कि असामाजिक तत्वाें ने दाे दिन के भीतर वारदात की है।