पार्किंग स्थल के विरोध में कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन 18 काे
अजमेर | सूचना केंद्र बचाअाे संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में सूचना केंद्र परिसर में स्मार्ट सिटी परियेाजना के तहत प्रस्तावित सार्वजनिक पार्किंग स्थल के विरोध में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं राज्य कर्मचारी, सेवानिवृत राज्य कर्मचारी संगठन लामबंद हाे गए हैं।
इस बारे में बुधवार काे अायाेजित बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 मार्च काे सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर धरना प्रदर्शन कर जिला के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। संघर्ष समिति के संयोजक करण सिंह एवं राकेश आनंदकर ने बताया कि संघर्ष समिति में सेवानिवृत जनसंपर्क अधिकारी माेहन सिंह टांक व आरपीएल के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत काे संरक्षक बनाया। बैठक में लाखन सिंह, राजेश महावर, राजेंद्र माथुर, दीपक शर्मा, राजेंद्र गांधी, याद हुसैन कुरैशी, जसवंत जीत ज्याेति, विक्रम सिंह बेदी, राजकुमार महावर, राजेंद्र प्रसाद रावत, मदन सिंह पंवार, राजेंद्र माथुर मौजूद थे, जिन्हें संघर्ष समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।