पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्मार्ट सिटी की योजनाओं में हो रही है जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा : देवनानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक वासुदेव देवनानी ने गुरुवार काे विधानसभा में राज्य सरकार पर केन्द्र की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना की दुर्गति करने का आरोप लगाया। देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार स्मार्ट सिटी योजना को लेकर कतई गंभीर नहीं है। केन्द्र ने इसके लिए गाइड लाइन तय कर रखी है लेकिन उसे भी दरकिनार किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की घोर उपेक्षा की जा रही है जाे प्रदेश के विकास के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने राज्य को एडवाइजरी भेजी थी कि हर माह एडवाइजरी बोर्ड की बैठक आयोजित करे। सीवरेज का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। केन्द्र अपनी मंशा के अनुसार योजना पर कार्य कर रही है लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के चलते योजना पर जिस गति से काम होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है।

देवनानी ने आवासन मंडल संशोधन विधेयक पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह विधेयक राजस्थान आवासन मंडल को और अधिक अधिकार देकर उसे पहले से अधिक निरंकुश बनाने का काम करेगा। आवासन मंडल की निरंकुशता और अधिनायक वाद का प्रतीक है जिसका परिणाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भुगतना ही पडे़गा। देवनानी ने कर्मचारियों व अभियंताओं के बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो रही। उन्होंने मंडल को बंद कर स्थानीय निकायों अथवा बोर्डों में समायोजित करने की बात कही।

ठग सोसायटियों में फंसी जमा राशि दिलाए सरकार : देवनानी ने प्रदेश में आदर्श क्रेडिट काॅ ऑपरेटिव सोसायटी सहित अन्य सोसायटी में निवेशकों की फंसी जमा राशि को वापिस दिलाने की मांग सरकार से की। उन्होंने निवेशकों की राशि की रक्षा के लिए केन्द्र सरकार की ओर से बनाए कानून को प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...