रन फॉर भगत सिंह यात्रा पहुंची पुष्कर
पुष्कर | शहीद भगत सिंह को भारत र| देने की मांग को लेकर सोमनाथ (गुजरात) से आरंभ हुई रन फॉर भगत सिंह रथ यात्रा रविवार को पुष्कर पहुंची। पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना व ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर अपने मिशन सफलता की कामना की। यात्रा संयोजक जिग्नेश कलावड़िया ने बताया कि यात्रा का मूल उद्देश्य शहीद भगत सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत र| दिलाना व उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। भगत सिंह क्रांति दल की ओर से आयोजित 50 दिवसीय यात्रा गत 3 फरवरी को सोमनाथ गुजरात से आरंभ हुई थी।