पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे की विजलेंस विभाग ने मांगी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर| रेलवे मंत्रालय के उत्तर पश्चिम रेलवे स्थित विजिलेंस टीम ने शहर के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा की गई शिकायत के मामले में जानकारी मांगी है। विजलेंस विभाग ने 15 दिन का समय दिया है कि इस मामले में काेई अाैर भी जानकारी है ताे वह उन्हें मुहैया करवा सकते हैं। मामला रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य काे लेकर बरती गई ढिलाई से जुड़ा हुअा है। शहर के आरटीआई कार्यकर्ता अशोक यादव ने रेल मंत्री पीयूष गोयल काे गत दिनों शिकायत भेजी थी। शिकायत में दैनिक भास्कर में छपे समाचार का हवाला दिया गया। रेलवे अधिकारियों द्वारा 6 दिसंबर से 17 जनवरी तक रेलवे द्वारा एक हॉस्पिटल से करार नहीं करने के कारण मरीजों काे हुई परेशानी से अवगत करवाया। इस मामले में जिम्मेदारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। विजिलेंस ने इस मामले में यादव काे 15 दिन में इस प्रकरण से जुड़े अन्य दस्तावेज यदि हैं ताे उन्हें पेश करने के निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं...