पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजस्थान पटवार संघ ने साैंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | राजस्थान पटवार संघ ने अपनी विभिन्न मांगाें काे लेकर जिला कलेक्टर काे सीएम के नाम ज्ञापन साैंपा। जिला अध्यक्ष विनाेद र|ू ने बताया कि 28 मार्च 18 काे हुए समझाैते पर 2 साल का समय बीतने के बावजूद अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।

पटवारी की वेतन विसंगति सुधार के लिए पूर्व में हुए समझाैताें की पालना में एवं पटवारी के कार्य की बहुअायामी राजस्व, प्रशासनिक, तकनीकी प्रकृति अादि के मद्‌देनजर ग्रेड पे 3600 या पे लेवल 10 किया जाए। एसीपी याेजना के अंतर्गत के 9,18,27 स्थान पर 7,14, 21, 28, 32 की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुए पदाेन्नति पद का वेतनमान दिया जाए। वर्ष 2019-20 की डीपीसी काे शीघ्र कराते हुए अागामी समय में िनयमित डीपीसी हेतु समयबद्ध कार्यक्रम का अादेश सक्षम स्तर से जारी किया जाए। संघ ने मांगें पूरी नहीं हाेने पर अांदाेलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी।
खबरें और भी हैं...