पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंग महाेत्सव : मैं तो पिया से नैना लड़ाए आई रे...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन के विराट रंग महोत्सव में फाग गीतों पर नृत्य करते सदस्य।

अजमेर | अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन की अाेर से विराट रंग महोत्सव का आयोजन 8 मार्च को लालगढ़िया पैलेस पुष्कर रोड पर किया गया। बरसाना के रसिक राघव मिश्रा ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी।

वृंदावन की श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान की अाेर से फूलों की होली एवं फाग से संबंधित कृष्ण लीलाओं का मंचन किया गया। रसिक राघव मिश्रा ने पधारो मेरे राधा कृष्ण सरकार, हे गोपाल राधे गोविंद, मैं तो पिया से नैना लड़ाए आई रे, होली खेले जी कुंजबिहारी, होरी है जी होरी है, आज ब्रज में होरी है... जैसे पदों का मधुर गायन किया। महासम्मेलन के महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि रंग महोत्सव में कालीचरणदास खंडेलवाल, रमाकांत बाल्दी, पुखराज पहाडिय़ा, हनुमानप्रसाद बंसल, कैलाश तापडिय़ा, ईश्वर बीजावत, लोकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश विजय, घेवरजी अमित खण्डेलवाल, भागीरथ हेड़ा, सुबोध जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज को गौरवान्वित करने वाले समाज गौरव दैनिक भास्कर के संपादक रमेशचंद अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र गोखरू, उद्योगपति समाज सेवी मनोज शारदा, उद्योगपति एवं समाज सेवी सुनील दत्त जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत विजयवर्गीय, धर्म एवं अध्यात्म जागरण में अग्रसर ओमप्रकाश मंगल, व्यवसायी प्रदीप पाटनी, अध्यात्म जागरण में अग्रसर रेवड़मल खण्डेलवाल, उद्योगपति रवि तोषनीवाल का अभिनंदन किया गया। आयोजन में अध्यक्ष रमेश तापडिय़ा, उमेश गर्ग, सतीश बंसल, हंसराज अग्रवाल, सूरजनारायण लखोटिया, शिवशंकर फतेहपुरिया, राजेन्द्र मित्तल, प्रेम विजय, केजी गोयल, अशोक राठी, अंकुर मित्तल, अतुल गुप्ता, दीपक चौपड़ा, कमल काबरा, नवीन मंत्री, विनय मंगल, सुकेश खंडेलवाल, अजय खुंटेटा, शरद खण्डेलवाल, अनुपम गोयल, सुनील गर्ग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...