पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार की टक्कर से बाइक सवार के जख्मी हाेने से घबरा गया था राॅनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अात्महत्या प्रकरण में परिजनाें ने दी जानकारी

जाैंसगंज इलाके में मंगलवार रात राॅनी उर्फ हुकमसिंह पुत्र भंवर सिंह अात्महत्या प्रकरण में पुलिस काे मृतक का सुसाइड नाेट नहीं मिला है। परिजनाें के बयान के अाधार पर माना जा रहा है कि मंगलवार रात काे राॅनी की कार से बाइक टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार दाे युवक सड़क पर गिर कर अचेत हुए थे, राॅनी यह देख कर घबरा गया था अाैर कार लेकर घर अा गया था। माना जा रहा है कि राॅनी ने हादसे के शिकार बाइक सवार युवकाें काे मृत समझ लिया था अाैर संभवत: अात्मग्लानि में उसने फांसी लगाई। गुरुवार काे मृतक के परिजनाें ने रामगंज थाना पुलिस काे जानकारी दी। मृतक राॅनी वीडियाे शूटिंग का काम करता था। परिजनाें के मुताबिक नवदंपती में अनबन नहीं थी। हाेली पर राॅनी की प|ी अलवर पीहर गई थी। थाना प्रभारी नरपत सिंह के अनुसार जाैंसगंज निवासी 26 वर्षीय हुकमसिंह उर्फ राॅनी पुत्र भंवर सिंह के परिजनाें के बयान के अाधार पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...