पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धाेखाधड़ी से 38 लाख रुपए हड़पने का अाराेप, मुकदमा दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर| गंज थाना इलाके में उधारी की राशि 38 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने अाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधडी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है।

गंज थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि पुष्कर रोड स्थित जोगराज नगर निवासी प्रतीक गोयल पुत्र चेतनराज ने शिकायत में बताया है कि उसने घसेटी बाजार निवासी लोकेश पुत्र प्रेमचंद काे रुपए उधार दिए थे। 11 मार्च काे उसने रुपए लाैटाने काे कहा ताे अाराेपी हाथापाई पर उतारू हाे गया अाैर रुपए लाैटाने से इनकार कर दिया। प्रतीक का अाराेप है कि लोकेश ने उधारी के 38 लाख रुपए की राशि हड़प कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

महिला से मारपीट कर आभूषण छीन कर ले जाने का आरोप

रामगंज पुलिस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि इलाके के चार युवकाें ने उससे मारपीट की अाैर उसके जेवर छीन कर ले गए। एसपी ने रामगंज थाना पुलिस काे कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विवेकानंद कॉलोनी साधु बस्ती भगवान गंज निवासी अनुराधा प|ी गोकुल ने आरोप लगाया कि 11 मार्च को रात में इलाके के ही चार युवकाें ने उससे मारपीट की अाैर उसके गले से सोने का मांदलिया, सोनेे के कान के टॉप्स छीनकर ले गए।

खबरें और भी हैं...