पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईकोर्ट के निर्देश पर रोका आरएएस रिजल्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | अारएएस मुख्य परीक्षा 2018 के परिणाम जारी नहीं हाेने के संबंध में विधानसभा में पूछे गए सवाल का जवाब शुक्रवार काे राज्य सरकार ने दिया है। अारपीएससी के माध्यम से दिए गए इस जवाब में सरकार ने कहा है कि यह परिणाम हाईकाेर्ट के निर्देश पर राेके गए हैं। गाैरतलब है कि डूंगरपुर के चाैरासी से विधायक राजकुमार राेत ने विधानसभा में अारएएस मुख्य परीक्षा 2018 का परिणाम जारी नहीं हाेने से अभ्यर्थियाें काे हाेने वाली परेशानी का जिक्र किया था। कटाैती प्रस्तावाें के प्रतिउत्तर के तहत तहत इसके जवाब में कहा गया है कि 25-26 जून काे अारएएस मुख्य परीक्षा का अायाेजन किया गया था। लेकिन इस पर हाईकाेर्ट जयपुर की खंडपीठ ने अंतरिम अादेशाें तक परिणाम जारी नहीं करने के निर्देश िदए हैं। इस अादेश की पालना में अारपीएससी ने यह परिणाम जारी नहीं किया है।
खबरें और भी हैं...