पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेडक्राॅस : चिकित्सा शिविर अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | भारतीय रेडक्राॅस समिति एवं सीनियर सिटीजंस साेसायटी ग्रुप सिविल लाइंस संयुक्त के तत्वाधान में 15 मार्च काे सुबह 7 से 12 बजे तक चिकित्सा जांच व परामर्श शिविर रेडक्रास सभा भवन में अायाेजित हाेगा।

ग्रुप संयाेजक मदनलाल शर्मा ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर व डायबिटीज, नेत्र राेग, हृदय, अस्थि, निसंतानता, माेटापा, सहित सभी राेगाें की निशुल्क जांच व परामर्श तथा दवाइयाें का वितरण किया जाएगा। शिविर में निसंतानता चिकित्सा शिविर नीलकंठ चिकित्सालय उदयपुर, डाॅ. विकास सिंह ताेमर, यूराेलाॅजिस्ट, डाॅ. एमडी रायपुरिया अायुर्वेदाचार्य, डाॅ. सुदीप चाैधरी विशेष सेवाएं देंगे।

शिविर का अायाेजन एडवाेकेट मुकेश मिश्र, संदीप, बैंक मैनेजर मनीष मिश्र की अाेर से अपने पिताजी गजेंद्र मिश्र एवं माता स्व. चंद्रेश मिश्र की पुण्य स्मृति में कराया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...