महिला महासमिति सदस्याओं का सम्मान
अजमेर | श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग अजमेर की उपस्थित पदाधिकारी व इकाई अध्यक्ष मंत्री व अजमेर जिले के महिला मंडल का नारेली में देवाधिदेव मुनि सुव्रतनाथ भगवान के समोशरण के 800 दिन पूरे होने पर नारेली प्रभारी सुकांत के सान्निध्य में गुरुवार काे समारोह के सौधर्म इन्द्र के द्वारा सम्मान किया गया। इससे पूर्व भगवान का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मधु पाटनी, मंत्री आशा पाटनी, कोषाध्यक्ष सुषमा पाटनी, इकाई अध्यक्ष शांताकाला,अचला सिंगी मौजूद थीं।