पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 मार्च के बाद ही परिणाम जारी हाेने की संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान लोक सेवा आयोग की अाेर से आयोजित आरएएस मुख्य परीक्षा 2018 का परिणाम अब 18 मार्च के बाद ही आएगा। इस मामले में 18 मार्च को हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ में सुनवाई होने वाली है।

आरएएस मुख्य परीक्षा 2018 का परिणाम जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। इस परिणाम का पूरे प्रदेश में इंतजार किया जा रहा है। आरपीएससी की ओर से आरएएस मुख्य परीक्षा 2018 का आयोजन 25 व 26 जून 2019 को किया गया था लेकिन प्रकरण में राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर की खंडपीठ द्वारा 1 दिसंबर 2018 को पारित अंतरिम आदेश में आरएएस मुख्य परीक्षा 2018 का परिणाम अग्रिम आदेशों तक जारी नहीं किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। इस अंतरिम आदेश 1 दिसंबर 2018 की पालना में आयोग अजमेर द्वारा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया गया है। इस प्रकरण में आगामी सुनवाई 18 मार्च 2020 को है। एेसे में माना जा रहा है कि इस परीक्षा का परिणाम 18 मार्च के बाद ही आना संभव है। इस परिणाम को जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश भर में अभ्यर्थी ज्ञापन दे चुके हैं और प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं।

आरएएस मुख्य परीक्षा 2018

आरपीएससी की तैयारी

इधर, आयोग सूत्रों के अनुसार आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा 2018 की उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाई जा चुकी हैं। आयोग परिणाम तैयारी में है, लेकिन कोर्ट के आदेशानुसार आयोग को पहले कोर्ट में इस परीक्षा की पूरी तैयारी प्रक्रिया को पेश करना है।
खबरें और भी हैं...