आरपीएससी : होली के बाद भी जारी नहीं हुआ सामाजिक और हिंदी का परीक्षा परिणाम
अजमेर| आरपीएससी ने हाेली के बाद भी बुधवार काे हिन्दी अाेर सामाजिक का परीक्षा परिणाम जारी नहीं पाया। इधर परिणाम जारी करने की मांग काे लेकर पिछले एक माह से अभ्यर्थी आयोग के बाहर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिंदी अाैर सामाजिक की परीक्षा के परिणाम काे लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के शिष्टमंडल भूपेंद्र सावरिया अाेर राजेश भदाला ने सचिव से मुलाकात करने का प्रयास किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि जब उने फिर मिलने का प्रयास किया गया ताे सचिव ने इस मामले काे लेकर मिलने से ही मना कर दिया। अभ्यर्थियों ने अाराेप लगाया कि सचिव ने वार्ता करने की बजाए गार्ड बुलाकर दाेनाें काे परिसर से ही बाहर निकलवा दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वह अपनी पीड़ा सचिव काे ही बताएंगे। सभी की समस्या का समाधान वही कर सकते हैं, लेकिन वह गंंभीर नजर नहीं अा रहे।
मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है कि अभ्यर्थी मुझसे मिलने अाए थे। मैंने किसी काे भी बाहर नहीं िनकलवाया।
-अाशीष गुप्ता, सचिव, अारपीएससी