साधु-साध्वी भगवंत ठाणा का मंगल प्रवेश 14 काे
अजमेर | तपागच्छाधिपति आचार्य वि. प्रेम सूरीश्वर महाराज के आजीवन चरणोपासक, भक्ति सूरि समुदाय- पार्श्वनाथ शंखेश्वर के आचार्य वि. कुलचंद सूरिश्वर महाराज आदि साधु-साध्वी भगवंत ठाणा का प्रवेश जुलूस 14 मार्च काे ललित कवाड़, भट्टे वाली गली पुष्कर रोड से शुरू हाेगा। यह जुलूस अरिहंत कॉलोनी होते हुए वीर लोकाशाह कॉलोनी स्थित वासुपूज्य स्वामी जिन मंदिर हाेते हुए विजयकला पूर्ण सूरि आराधना भवन पुष्कर रोड पहुंचेगा। यह जुलूस दिल्ली चातुर्मास विहार के माैके पर अायाेजित किया जा रहा है। इस माैके पर मांगलिक प्रवचन होंगे। मंत्री रिखबचंद संचेती ने बतलाया कि शंखेश्वर पार्श्वनाथ के मिहुल संगीतकार एवं विधिकारक द्वारा महापूजन हाेगा।