साहबजादी साहिबा के उर्स में चादर पेश
अजमेर | हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की साहिबज़ादी सैयदा बीबी हाफ़िजा जमाल का दो दिवसीय उर्स शनिवार से शुरू हुआ। अकीदतमंदों ने धूमधाम से चादर पेश की। रात को महफिल हुई। उर्स का समापन रविवार को कुल की रस्म के साथ होगा।
असर की नमाज़ के बाद सैयद अब्दुल ग़नी चिश्ती की जेरे सरपरस्ती में चादर का जुलूस गाजे बाजे के साथ निज़ाम गेट से शुरू हुआ। रोशनी के वक्त से पूर्व यह जुलूस आस्ताना ए आलिया पहुंचा। साहिबज़ादी साहिबा की मजार पर चादर व फूल पेश कर दुआ की गई। इस मौके पर सैयद तफज्जुल हुसैन, सैयद फख्र काज़मी, फिरोजउद्दीन संजरी, नदीम चिश्ती, सलीम चिश्ती, फिरदौस जमाली मौजूद थे।