पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संस्कृत विद्वान पं. सत्यनारायण शास्त्री का निधन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर| संस्कृत के विद्वान, राष्ट्रपति से सम्मानित तथा निर्बाध भूषण 94 वर्षीय पं. सत्यनारायण शास्त्री का 9 मार्च को स्वर्गवास हो गया। वे संस्कृत के आशुकवि भी थे। इन्होंने 20 से अधिक पुस्तकें लिखी। उनका एक महाकाव्य चंद्रशेखर, पाम खंड काव्य, तीन एकांगी, एक रूपक, एक गद्यकाव्य, पांच पद्यकाव्य दो अनुदित काव्यों के अतिरिक्त भारतीय संस्कृति मूलक काव्य भी लिखे हैं। उन्हें राष्ट्रपति सम्मान, बाणभट्ट पुरस्कार, काव्य पुरस्कार, माघ पुरस्कार तथा नाट्य पुरस्कार, कांकर स्मृति पुरस्कार, राज संस्कृत अकादमी पुरस्कार सहित अन्य कई सम्मान प्राप्त हुए।
खबरें और भी हैं...