पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वरिष्ठ अध्यापक 2018 : हिंदी का परिणाम जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोक सेवा आयोग ने जारी की आरक्षित सूची

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक-हिन्दी (माध्यमिक शिक्षा विभाग) (टीएसपी एवं नाॅन टीएसपी) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के अंतिम परिणाम गुरुवार रात को जारी कर दिए। आयोग ने अभ्यर्थियों की आरक्षित सूची भी जारी की है।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने रोल नंबर, वरीयता सूची और कट आफ मार्क्स का अवलोकन कर सकेंगे। अारक्षित सूची भी वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। आयोग सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि हिंदी विषय की विचारित सूची(पात्रता जांच के लिए) 08 अगस्त 2019 को जारी की गई थी।
इस विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच टीएसपी क्षेत्र के लिए 18 नवंबर 2019 तथा नाॅन टी.एस.पी. क्षेत्र के लिए 28 नवंबर 2019 से 3 दिसंबर 2019 तक काउंसलिंग के माध्यम से कराई गई।

पात्रता जांच/काउन्सलिंग उपरान्त अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। अायाेग की वेबसाइट पर सफल अभ्यर्थियों के वरीयता क्रमांक इनके रोल नम्बर के सम्मुख कोष्ठक में अंकित किए गए हैं। टीएसपी व नॉन टीएसपी का परिणाम अलग-अलग जारी किया गया है। सचिव ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से 19 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है। इनके रोल नंबर भी जारी किए गए हैं। कोर्ट के आदेशानुसार टीएसपी क्षेत्र के अन्तर्गत सामान्य-टीएसपी वर्ग के दो पद रिक्त रखे गए हैं। अनुचित साधन अपनाने के कारण 4 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है। इनके रोल नंबर भी जारी किए गए हैं।

कोर्ट के आदेश पर जिन 3 अन्य अभ्यर्थियों के परिणाम रोके गए हैं, उनके रोल नंबर भी जारी किए गए हैं। पूर्व सैनिकों के संबंध में न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने के कारण आयोग के निर्देशानुसार पूर्व सैनिक वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जो परिपत्र दिनांक 16 अगस्त 2016 के क्रियान्वयन पर रोक से प्रभावित होते हैं, उनका परिणाम रोका गया है।

खबरें और भी हैं...