शारदा देवड़ा को मिला राष्ट्रीय सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अजमेर की शारदा देवड़ा को राष्ट्रीय महिला सम्मान 2020 से बालिका वधू फेम सादिया के हाथों सम्मानित किया गया। साकार महिला विकास समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए चयनित महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडीजी अमृत कलश, एडिशनल डीसीपी सुनीता मीणा मौजूद थे। अजमेर के डीसी देवड़ा ‘सुरंगानंद’ और पुष्पा देवड़ा के घर में जन्मी शारदा जहां संगीत, कला और साहित्य रचा बसा है, एक बार फिर शारदा ने अजमेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। हाल ही में पिंकसिटी फिल्म फेस्टिवल 2020 में शारदा देवड़ा को बेस्ट सिंगर के अवार्ड से भी नवाज़ा गया है।