पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दरगाह से सांभर के लिए रवाना की चादर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाज पेश हाेगी चादर, लंगर भी हाेगा

ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह से रविवार को सांभर स्थित हजरत हिसामुद्दीन जिगर सोख्ता की दरगाह के लिए शान औ शाैकत से चादर रवाना की गई। सांभर में सोमवार को यह चादर पेश की जाएगी। दरगाह में मजार शरीफ की दोपहर की खिदमत के बाद अहाता ए नूर से चादर के जुलूस की शुरुआत हुई। इस माैके पर कन्वीनर सैयद रईस मोहम्मद, अंजुमन सदर सैयद मोईन हुसैन, सचिव सैयद वाहिद हुसैन चिश्ती समेत विभिन्न सदस्य मौजूद थे। गाजेबाजे के साथ निकले जुलूस के आगे कलंदर व मलंग हैरतअंगेज करतब पेश करते चल रहे थे। शाही कव्वाल असरार हुसैन और साथी सूफियाना कलाम पेश कर रहे थे। जुलूस दरगाह से नला बाजार मदार गेट होते हुए स्टेशन पहुंचा। यहां से सांभर के लिए प्रतिनिधिमंडल वाहनों के जरिए रवाना हुआ।

आज पेश होगी चादर : अंजुमन की ओर से भेजी गई यह चादर सोमवार को सुबह 10.30 बजे शक्कर की कोठी मजार शरीफ, सांभर से जुलूस के साथ रवाना होकर हजरत ख्वाजा हिसामुद्दीन जिगर सोख्ता के मजार पर पेश की जाएगी।

खबरें और भी हैं...