पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 लाख रुपए की शराब से भरी कार छाेड़कर भाग गए तस्कर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अादर्शनगर थाना इलाके में पुलिस ने गुरुवार रात पद्मिनी रिसाेर्ट के निकट कच्चे रास्ते पर अवैध अंग्रेजी शराब के कार्टन से भरी स्कार्पियाे कार बरामद की है। पुलिस दल से घिरने के बाद शराब तस्कर वाहन छाेड़ कर भाग गए। स्कार्पियाें में करीब पांच लाख रुपए की अंग्रेजी शराब मिली है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के दाैरान मतदाताअाें में खपाने के लिए शराब की यह खेप हरियाणा से तस्करी कर लाई गई थी। पुलिस ने वाहन अाैर शराब के कार्टन जब्त कर अाबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आदर्शनगर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस दल ने स्कॉर्पियो का पीछा किया तो शराब तस्कर गाड़ी को पद्मिनी रिसोर्ट के पास छोड़कर फरार हो गए। कार में 50 पेटी हरियाणा व हिमाचल निर्मित शराब थी। गाड़ी दिल्ली के नंबर की है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल छोटूलाल, बाबूसिंह, सज्जन कुमार, प्रताप सिंह व रामलखन शामिल थे।

खबरें और भी हैं...