पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामाजिक सुरक्षा से हाेगा महिलाअाें का विकास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | भगवंत विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस माैके पर वक्ताअाें ने महिलाअाें के चहुंमुखी विकास एवं सामाजिक विकास में भागीदारी पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सबा खान कांग्रेस महिला अध्यक्ष, डॉ. प्रियंका रघुवंशी डीवाई एसपी उत्तर क्षेत्र अजमेर, डॉ. प्रियंका चौहान लेबर इंस्पेक्टर आरएस अधिकारी एवं डॉ. राजकुमारी जैन पूर्व विभागाध्यक्ष मैनेजमेंट विभाग गवर्नमेंट कॉलेज, विशिष्ट अतिथि रहे। सबा खान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किए। डीवाईएसपी डॉ. रघुवंशी ने महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया। डाॅ. राजकुमारी जैन ने महिलाओं की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा काे जरूरी बताया। डॉ. प्रियंका चौहान ने लैंगिक समानता एवं सामाजिक सुरक्षा पर जाेर दिया ताकि महिलाएं स्वतंत्रतापूर्वक विकास कर सकें। भगवंत विश्वविद्यालय के कुलपति ने अतिथियाें का स्वागत किया एवं विजेताओं को पुरस्कार दिए। छात्र देवव्रत ने बेटी बचाओ संदेश का नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। रुखसार ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथि महिलाओं एवं ग्रामीण परिवेश की महिलाओं मुन्नी देवी कमलेश लाली कांता पार्वती व संपत्ति ने रैंप वॉक में भाग लिए। कार्यक्रम में उपकुलपति प्रोफेसर डॉ. केएल श्रीवास्तव रजिस्टार, डॉक्टर दिनेश मंडोत, कुलसचिव डॉ. सीएम राजोरिया डीन डॉ. धर्मेंद्र दुबे, डॉ. राजीव सिंह सीए, अजय गोयल राजीव माथुर इंजीनियर विनय पटेल असिस्टेंट डायरेक्टर कोमल अलवाणी, सत्येंद्र राणा, डॉ. ज्ञानशेखर, डॉ. नीति मेहता, अभिषेक सिंह, मयंक सक्सेना, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। उप कुलपति डॉ. केएल श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संचालन संजय कुमार मिश्रा एवं इंजीनियर पीएन पांडे ने किया। चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने भगवंत विश्वविद्यालय की गरिमामय परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वॉइस चेयर पर्सन डॉक्टर आशा सिंह ने दिव्य सनातन संस्कृति के मूल्यों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
खबरें और भी हैं...