श्री श्याम फाग महोत्सव आज
अजमेर| कल्याणीपुरा रोड, आनंद पैलेस के पास गुलाबबाड़ी में शनिवार को श्री श्याम फाग महोत्सव का अायाेजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से बाबा श्याम का दरबार सजाकर फाग महोत्सव मनाया जाएगा। बाबा श्याम से फूलों की होली खेली जाएगी। यहां भजन गायिका करुणा गौड़ एवं उनके सहयोगी भजनों की प्रस्तुति देंगे। अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा।