पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टार्टअप प्रोत्साहन से भारत के युवाओं की बुद्धिमत्ता का लोहा दुनिया मानेगी : चतुर्वेदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शहर की केंद्रीय योजनाओं व बजट जागरुकता अभियान के तहत शनिवार काे स्वामी कॉम्पलेक्स हॉल मेंें केंद्रीय बजट 2020 पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी थे। चतुर्वेदी ने कहा कि बजट 2020 में केन्द्र की भाजपा सरकार ने दीर्घकालिक प्रभाव वाले कई सुधारों की घोषणा की। जिनका उद्देश्य लघु मध्यम और दीर्घ अवधि के उपायों के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा कि भारत के नौजवान की बुद्धिमत्ता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। बजट द्वारा स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए अनेकाें कदम उठाए हैं। सभी के लिए आर्थिक विकास, सबका विकास, सबका विश्वास, जिम्मेदार समाज, मानवीय और सहृदय,अंत्योदय, आस्था का आधार यह बजट है। नाबार्ड की पुनर्वित योजना को और विस्तार देते हुए किसानों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया हैं। जन औषधि केंद्र योजना के तहत 2024 तक सभी जिलों में 2000 दवाओं और 300 शल्य चिकित्सा की पेशकश की गई। आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक आरपी विजय ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में सार्वजनिक बैंकों में सुधार एमएसएमई का निर्यात संवर्धन विनिवेश प्रत्यक्ष कर के संबंध में कर ढांचा सरल बनाया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा ने बताया कि बाजारों से व्यापारियों, व्यापारिक संगठन, स्माल स्केल, लार्ज स्केल, इंडस्ट्री, वकील, थोक व्यापारी सहित सामाजिक व धार्मिक संगठन के लाेगाें ने भाग लिया। सांसद भागीरथ चाैधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, किशन सोनगरा, हरीश झामनानी, आनंद सिंह राजावत, अनीश माेयल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन रमेश साेनी ने किया।

केंद्रीय बजट 2020 पर आयोजित सेमिनार में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चतुर्वेदी।
खबरें और भी हैं...