पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निम्बार्क कोट में स्थापित हुई श्रीजी महाराज की प्रतिमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पृथ्वीराज मार्ग स्थित निम्बार्क कोट में गोलोकवासी निम्बार्क पीठाधीश्वर जगदगुरु राधार्वेश्वर शरण श्रीजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापित मौजूदा श्रीजी महाराज श्री श्यामशरण देवाचार्य महाराज ने की। श्री निम्बार्क गोपीजन वल्लभ समिति के सचिव अशोक तोषनीवाल ने बताया कि सुबह पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ गुरुदेव की प्रतिमा का पूजन किया गया। शाम को 4 बजे से आयोजित फाग महोत्सव में पदगाय एवं फाग के भजन हुए। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अजमेर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तजनों ने श्रीजी महाराज के चरणों को नमन करते हुए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भक्तों ने श्रीजी महाराज के जयकारों से निम्बार्क कोट का गुंजायमान कर दिया।

इस मौके पर श्रीजी महाराज श्यामशरण देवाचार्य ने श्री राधा सर्वेश्वर भगवान एवं निम्बार्क संप्रदाय के परिकरों के साथ होली भी खेली। इससे पहले अशोक तोषनीवाल ने फाग के भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

खबरें और भी हैं...