पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलआईसी प्रबंधन के आश्वासन के बाद हड़ताल कर दी स्थागित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | जीवन बीमा निगमकर्मियाें के संयुक्त माेर्चा एआईआईईए, एनएफआईएफडब्ल्यूआई आैर फैडरेशन आॅफ क्लास-1 आॅफिसर्स के आह्वान पर कार्मिकाें व अधिकारियाें के लंबित मुद्दाें वेतन पुनर्निर्धारण व पेंशन में सुधार आैर एलआईसी के आईपीआे जारी करने के विराेध में जारी विराेध प्रदर्शन आैर हड़ताल काे स्थगित कर दिया गया है। मंडल सचिव सनीत पुट्टी ने बताया कि संयुक्त माेर्चा के शीर्ष नेतृत्व में मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय पर द्वार प्रदर्शन किया गया। जीवन बीमा निगम प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि लंबित मुद्दाें पर सकारात्मकता के साथ शीघ्र वेतन पुनर्निर्धारण का निर्णय लिया जाएगा।

कार्यकारी निदेशक की ओर से लिखित आश्वासन दिया है कि अप्रैल माह में वार्ता के लिए बुला लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद एक दिवसीय हड़ताल काे स्थगित कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं...