स्वाइन फ्लू पॉजीटिव महिला भर्ती
अजमेर | जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में एक स्वाइन फ्लू पॉजीटिव महिला भर्ती हुई है। अब तक अस्पताल में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीजों के भर्ती हाेने वालाें का आंकड़ा बढ़कर 12 हाे गया है। एक पॉजीटिव की माैत हाे चुकी है।
जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी एक महिला काे बुखार व खांसी की शिकायत के बाद जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। यहां जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव अाने के बाद विभाग ने क्षेत्र में सर्वे करवाने के साथ ही परिचितों व परिजन काे टेमीफ्लू का वितरण किया है।