िनराेग रहने के टिप्स सिखाए, प्राणायाम का प्रशिक्षण
अजमेर | पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के ध्वज तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम कार्यक्रम फूस की कोठी सरक्यूलर रोड पर ‘आरोग्य व्याख्यान’ के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें आचार्य हेमंत ने आमजन को निरोग रहने के आरोग्य टिप्स दिए तथा प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में संयोजक कृष्ण जोशी ने आभार व्यक्त किया। द्वितीय कार्यक्रम गुलाबबाड़ी अजमेर की योग कक्षा में आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, जिसमें जूड़ाे कराटे तथा लाठी चालन का व्यवहारिक अभ्यास सिखाया गया। शिविर में प्रशिक्षु प्रिया ढलवाल, कोमल, सोहनलाल, युवराज, तुषा, लक्ष्य, जतिन आदि रहे। महिला दिवस के अवसर पर आचार्य हेमन्त ने कहा कि महिलाओं को सशक्त रहने के लिए आत्मरक्षा करनी आनी चाहिए।