अध्यापक कल्याण काेष की छात्रवृत्ति के लिए बोर्ड ने अाॅनलाइन अावेदन मांगे
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड ने अध्यापक कल्याण कोष न्यास की अाेर से सेवारत अाैर सेवानिवृत्त अध्यापकों के आश्रितों को दी जानी वाली तकनीकी अाैर व्यावसायिक शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए अाॅनलाइन अावेदन मांगे हैं। यह छात्रवृत्ति मेडिकल, आयुर्वेद, इंजीनियरिंग, वेटनरी, बीएड, एमएड, एमबीए, एलएलबी, पीएचडी, पाॅलिटेक्निक, एसटीसी, कंप्यूटर साइंस, एमसीए अाैर काॅलेज पाठ्यक्रमों में नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियाें काे दी जाती है। न्यास की अाेर से 2019-20 की छात्रवृत्ति के लिए आॅनलाइन आवेदन मांगे हैं। अावेदन की अाखिरी तारीख 31 मार्च है।
परीक्षक के रूप में रजिस्टर्ड अध्यापकों के आश्रित ही पात्र
बाेर्ड सचिव मेघना चाैधरी ने बताया कि बोर्ड की सेकंडरी, सीनियर सैकंडरी स्तर की उत्तरपुस्तिका जांचने के लिए परीक्षक के रूप में रजिस्टर्ड अध्यापकों के आश्रित ही इस छात्रवृत्ति के िलए पात्र हैं। इसके अलावा अध्यापक अाैर उसके परिवार की सभी संसाधनों से वार्षिक आय अाठ लाख रुपए से ज्यादा नहीं हाेनी चाहिए। अध्यापक के परिवार में अधिकतम दो आश्रितों को ही छात्रवृत्ति दी जाएगी लेकिन एक सत्र में केवल एक ही आश्रित ही छात्रवृत्ति के लिए अावेदन कर सकता है। अाॅनलाइन अावेदन के दाैरान बाेर्ड की वेबसाइट पर बोर्ड वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर टीडब्ल्यूएफ स्काॅलरशिप लिंक पर परीक्षक अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आईडी नंबर अाैर परीक्षक की जन्म दिनांक से लाॅगइन कर सकते हैं। अावेदन की अाखिरी तारीख 31 मार्च है। जन्म दिनांक इस कार्यालय में अंकित नहीं होने पर हेल्पलाइन 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर बोर्ड परीक्षक संख्या या आईडी नंबर, नाम, जन्म दिनांक अाैर मोबाइल नंबर बता कर अंकित कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भी अपलाेड की गई है।