उपभोक्ता को अपने अधिकारों के प्रति रहना होगा जाग्रत
अजमेर | अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार को आर्य समाज भवन नला बाजार मून्दडी माेहल्ला में हवन यज्ञ करके एवं वैचारिक गोष्ठी का आयोजन करके उपभोक्ता जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व व्याख्याता चन्द्रा देवनानी ने भी विचार व्यक्त किए। हवन यज्ञ के यजमान चन्द्रा देवनानी, चेतन मंगलानी, निर्मला हून्दलानी, पुष्पा छतवानी, रमेश लालवानी तथा ने सामग्री की आहूति दी। वैदिक संध्या एवं शान्ति पाठ के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।