क्रोशियाई दल ने सराेवर के तट पर किया महामृत्यंजय अनुष्ठान
संक्रमण को दुनिया से खत्म करने एवं आमजन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ करीब 3 घंटे तक महामृत्यंजय मंत्रों का उच्चारण करते हुए आहुतियां दी। यज्ञ करने के बाद पर्यटक एनादरा ने बताया कि उन्हें यह धार्मिक अनुष्ठान करने से शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति तो हुई, साथ ही उन्हें विश्वास है कि शीघ्र ही कोरोना वायरस पर अंकुश लगेगा।
पुष्कर |पुष्कर में क्रोशिया से आए विदेशी दल ने शनिवार को पवित्र पुष्कर सरोवर किनारे स्थानीय विद्वान पंडितों के सानिध्य में महामृत्यंजय अनुष्ठान किया।
अनुष्ठान में शामिल विदेशी सैलानियों ने वेदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ वेदी में आहुतियां देकर ईश्वर से कोरोना वायरस से फैल रही महामारी से आम जन को बचाने की कामना की। पुष्कर सरोवर के ग्वालियर घाट पर पंडित दीपक शास्त्री के आचार्यत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्रोशिया के 14 सदस्यीय महिला-पुरुषों ने आस्था के साथ भाग लिया। विदेशी पर्यटकों के दल ने कोरोना वायरस संक्रमण को दुनिया से खत्म करने एवं आमजन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ करीब 3 घंटे तक महामृत्यंजय मंत्रों का उच्चारण करते हुए आहुतियां दी। यज्ञ करने के बाद पर्यटक एनादरा ने बताया कि उन्हें यह धार्मिक अनुष्ठान करने से शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति तो हुई, साथ ही उन्हें विश्वास है कि शीघ्र ही कोरोना वायरस पर अंकुश लगेगा।