पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चालक झपकियां ले रहा था, डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, तीन की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदर्श नगर इलाका स्थित बड़लिया-पालरा के बीच हाईवे पर रविवार सुबह अहमदाबाद गुजरात से जयपुर जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटा खा गई, हादसे में बस चालक सहित 3 सवारियाें की माैत हाे गई। बस में सवार 25 यात्री घायल हाे गए। हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ, प्रत्यक्षदर्शियाें ने पुलिस काे बताया कि चालक झपकियां ले रहा था आैर बस तेज रफ्तार में थी।

अचानक बस का संतुलन बिगड़ा आैर सामने डिवाइडर से टकराकर बस पलटा खा गई। हादसे के बाद हाहाकार मच गया, राहगीराें ने बस में फंसी सवारियाें काे निकालकर एंबुलेंस की मदद से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। घायलाें में 5 काे जयपुर रैफर किया गया है। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

चालक की लापरवाही
से हुआ हादसा


हादसे की सूचना मिलते ही माैका मुआयना किया। 5 एंबुलेंस की सहायता से घायलाें काे जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में 3 लाेगाें की माैत हुई है। चालक की लापरवाही के कारण बस हादसे का शिकार हुई। आदर्शनगर थाना पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।

-अरविंद सेंगवा, एडीएम (सिटी)

पालरा चौराहे पर दुर्घटना : युवक के सिर के उड़े चीथड़े, चालक ने दम तोड़ा

थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे गुजरात ट्रैवल्स की प्राइवेट बस अहमदाबाद से जयपुर की आेर आ रही थी। बड़लिया-पालरा के बीच हाईवे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलटा खा गई। हादसे में बस चालक महाराष्ट्र निवासी कृष्णकांत सहित जयपुर निवासी याेगेंद्र डंगायच आैर अहमदाबाद निवासी मगन भाई पटेल की माैत हाे गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक याेगेंद्र उछलकर बाहर गिरा आैर बस के क्षतिग्रस्त हिस्से की चपेट में आकर माैत का शिकार हाे गया। याेगेंद्र का सिर बुरी तरह से कुचल गया। पुलिस टीम माैके पर पहुंची, मृतकाें आैर घायलाें काे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया।

बस के मूल रूप में बदलाव कर बना रखी थी लग्जरी


{पीछे बैठी सवारियाें काे नहीं दिख रहा था बस चालक | बस में बदलाव कर उसे लग्जरी रूप दिया गया, ताकि बस चालक पीछे बैठी सवारियाें काे नजर नहीं आए। बस में केबिन बना रखी थी, इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। चालक नींद की झपकियां ले रहा था, लेकिन सवारियां उसे देख नहीं पा रही थी अन्यथा बस रुकवाई जा सकती थी।

याेगेंद्र डंगायच।

पालरा चाैराहे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी प्राइवेट वीडियो कोच।

सड़क पर तडपते घायलों काे क्षेत्रवासियों ने संभाला।

हादसे में घायल पांच सवारियां जयपुर रैफर

हादसे में जयपुर वैशाली नगर निवासी राेहित भरतवाल, गाेविंद, कविता झा, गंगापुर निवासी साेनू शर्मा, ऋचा अग्रवाल, गुजरात निवासी सलीम, असीम कुमार चाैबे, मुदित सूरी, लाेकेश मीणा, भावना पटेल, कराैली निवासी रेणु, उदयपुर निवासी पप्पू मीणा, बिहार निवासी सुनील कुमार, यूपी निवासी पुनीत मंगल, अहमदाबाद निवासी हिरण गाेरा, लाेकेश, सुमित, साैरभ आैर रमाशंकर सहित 25 सवारियां घायल हाे गईं। इनमें से सुमित, साैरभ, पुनीत, कविता आैर रमाशंकर काे जयपुर रैफर किया गया है।
खबरें और भी हैं...