पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहनाई की धुन के साथ चार दिवसीय महंत हाथीराम के मेले का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सबकी खुशहाली के लिए प्रार्थना, सत्संग आयोजित

सिंध के बिलावल मडी गोठ के योगेश्वर महंत हाथीराम के चार दिवसीय मेले के अंतिम एवं चतुर्थ दिवस पर हाथीराम धाम दरबार में भगत राधूराम महंत ने महापल्लव प्रार्थना के साथ सबकी खुशहाली एवं प्रसन्नता व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना कराई। महंत राधूराम ने कहा कि संत स्वामी हाथीराम ने अपने जीवन काल में मानव एवं अन्य जीवों के लिए कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने बताया कि इस जीवन का लाभ परमात्मा का स्मरण करते हुए मानव कल्याण करना है। इससे पूर्व रात्रि में सिंधी भक्तिरस के गीत संगीत के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से झूमते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। महंत हाथीराम के इस मेले के समापन अवसर पर महापल्लव साहिब कार्यक्रम छेज डांडिया शहनाई की धुन के साथ आयोजित किया गया। इसके साथ ही इस चार दिवसीय मेले का समापन शनिवार को किया गया।

खबरें और भी हैं...