पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीडवाना में प्रश्नपत्र के लिफाफे की सील से छेड़छाड़ अाई सामने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | एमडीएस यूनिवर्सिटी की परीक्षाअाें के दाैरान निजी परीक्षा केंद्राें पर गड़बड़ी राेकने के लिए कुलपति अारपी सिंह ने शनिवार काे कई परीक्षा केंद्राें का अाैचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दाैरान कुलपति ने नागाैर जिले के कई सेंटराें की व्यवस्थाअाें काे देखा। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। डीडवाना के एक निजी काॅलेज में प्रश्नपत्र के लिफाफे की सील से छेड़छाड़ का मामला भी कुलपति ने पकड़ा। इस पर कुलपति ने सेंटर सुपरिटेंडेंट काे जमकर फटकार लगाई। कुलपति ने 12 मार्च काे एक निजी काॅलेज की अाेर से दूसरे काॅलेज पर भेदभाव के अाराेप लगाने के बाद शनिवार काे अाैचक निरीक्षण किया।

कुलपति अारपी सिंह जयपुर जाने का कहकर यूनिवर्सिटी से निकले लेकिन वह नागाैर जिले के परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण करने पहुंच गए। एमडीएसयू से संबद्ध नागाैर जिले के परीक्षा केंद्राें पर उन्हाेंने प्रश्नपत्राें की सुरक्षा, उत्तर पुस्तिकाअाें के रखरखाव के साथ केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी। उन्हाेंने नारायणपुरा के मारवाड़ काॅलेज, कुचामन में अादर्श काॅलेज, मयूर काॅलेज, ज्यूपीटर काॅलेज, माैलासर के राजीव गांधी काॅलेज अाैर डीडवाना के एसके ग्रीन वुड काॅलेज का निरीक्षण किया। कुलपति ने केंद्राधीक्षकाें काे हिदायत दी कि गड़बड़ी पाई ताे काॅलेज की संबद्धता खत्म की जा सकती है।

प्राचार्य काे हिदायत : कुलपति प्राे. अारपी सिंह, डीडवाना के एसके ग्रीनवुड काॅलेज पहुंचे ताे यहां की व्यवस्थाअाें पर नाराजगी जताई। उन्हाेंने प्रश्नपत्राें के िलफाफाें की जांच की ताे एक लिफाफे की सील से छेड़छाड़ करने की काेशिश का पता चला।
खबरें और भी हैं...