15 मार्च के बाद जुर्माना सहित टैक्स वसूलेगा परिवहन विभाग
भार वाहनाें का टैक्स जमा कराने के अब 3 दिन शेष
भार वाहन मालिकाें काे वाहनाें का वार्षिक टैक्स जमा कराने के लिए अब 3 दिन शेष हैं। 15 मार्च बाद परिवहन विभाग सख्ती करेगा, फिर टैक्स के साथ जुर्माना राशि भी चुकानी हाेगी। टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। जिला परिवहन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि 15 मार्च रात्रि से टैक्स जमा नहीं कराने वालाें पर शिकंजा कसा जाएगा। एेसे वाहनाें के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहनाें काे सीज कर टैक्स आैर जुर्माना राशि वसूली जाएगी। वाहन चालकाें के लिए तीन दिन का समय है, वे जुर्माना राशि व सीज की कार्रवाई से बचना चाहते हैं ताे तय समय में टैक्स जमा करवा दें।