पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईवे के डायवर्जन पर रोडवेज बस से टकराया ट्रक, 4 की माैत, 14 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बर-बनाड़ फोरलेन निर्माण की धीमी और एक रोडवेज बस व ट्रक की तेज रफ्तार ने 4 लाेगाें की जान ले ली। रविवार सुबह करीब 9 बजे बीनावास के पास एक निर्माणाधीन पुल के डायवर्जन पर दाेनाें वाहनों की अामने-सामने टक्कर हाे गई। अस्थायी तौर पर बनाए गए इस डायवर्जन की सड़क की चौड़ाई कम है। ऐसे में बिलाड़ा से जोधपुर जा रहा लकड़ियों से भरा ट्रक सामने से आ रही रोडवेज बस को ड्राइवर की साइड से चीरता हुआ निकल गया।

हादसे में बिलाड़ा के पास बालासती निवासी गुड्‌डी (22) प|ी जितेंद्र जाेशी, उचियारड़ा के पंकज (22) पुत्र पुन्नाराम सीरवी, अाेलवी के अानंदनगर निवासी नेताराम (22) पुत्र तेजाराम व जाेधपुर के प्रतापनगर निवासी कुरैशा बानाे (60) प|ी बरकत की माैत हाे गई। 14 जने घायल हाे गए, जिन्हें जाेधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। रोडवेज की यह बस जोधपुर से अजमेर जा रही थी। सूचना पर पहुंचे जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, सांसद पीपी चौधरी व पुलिस अधिकारियाें काे लाेगाें के अाक्राेश का सामना करना पड़ा। लाेगाें ने हादसे के लिए फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी एलएंडटी को जिम्मेदार ठहराया। लोगों का आरोप था फोरलेन का निर्माण सितंबर 2019 में पूरा होना था, लेकिन अब तक नहीं बना। धीमी रफ्तार के कारण डेडलाइन बढ़ाकर अब जून 2020 कर दी गई। पुल के पास डायवर्जन के लिए बनाई गई अस्थाई सड़क की चौड़ाई पर्याप्त नहीं रखी। ना ही स्पीड ब्रेकर बनाए। इस पर कलेक्टर व सांसद के अादेश पर दाेपहर तक 3 जगह स्पीड ब्रेकर व पटरी बनाने के साथ ही चेतावनी के बाेर्ड भी लगा दिए गए।

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

सितंबर, 2019 में होना था पूरा निर्माण | दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने फोरलेन के धीरे चल रहे निर्माण कार्य को लेकर गुस्सा देखा गया। साथ ही ओवर लोडिंग बसों के खिलाफ भी लोग गुस्से में थे। 1248.58 करोड़ की लागत से बन रहा बर-बनाड़ फोरलेन का कार्य मार्च 2017 में प्रारंभ हुआ था। इसकी लंबाई 110 किमी है। पहले इसके निर्माण की तिथि सितंबर 2019 निर्धारित थी, लेकिन कार्य पूरा नही होने के कारण इसकी अवधि बढ़ाकर जून 2020 की गई है।

_photocaption_नेगेटिव न्यूज सेक्शन*photocaption*
खबरें और भी हैं...