- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer News Rajasthan News Trump Imposed Travel Restrictions On The Whole Of Europe Except Britain Saying Nothing Is More Important To Me Than The Lives Of Americans
ट्रम्प ने ब्रिटेन को छोड़कर पूरे यूरोप पर यात्रा प्रतिबंध लगाए, कहा- मेरे लिए अमेरिकियों की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं
यूरोप में कोरोनावायरस से 960 लोगों की मौत, 23 हजार से ज्यादा संक्रमित
आरोप - यूरोपीय संघ ने संक्रमण से निपटने के खास उपाय नहीं किए
कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए अमेरिका ने सख्त फैसले लेना शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संक्रमण से बचाव के लिए यूरोप पर नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा की है। ट्रम्प ने टीवी पर संबोधन में कहा कि यूरोप की सभी यात्रा अगले 30 दिनों के लिए निलंबित कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध ब्रिटेन पर लागू नहीं होंगे। अमेरिका में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1200 चपेट में हंै। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि यूरोप ने वायरस को रोकने के लिए जरूरी उपाय नहीं किए। ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘मीडिया को इसे एकता और ताकत के समय के रूप में देखना चाहिए। हमारे पास एक आम दुश्मन है, दुनिया का दुश्मन, कोरोनावायरस। हमें इसे जल्द हरा देना चाहिए। अमेरिकी नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण मेरे लिए कुछ भी नहीं है।’
अलर्ट
कार्डियोवस्कुलर
संभावना
15%
12%
9%
6%
3%
हॉलीवुड के टॉम हैंक्स, प|ी रीटा और स्पेन की मंत्री भी संक्रमित, चीन ने कहा- कोरोनावायरस का सबसे बुरा दौर गुजर चुका है
{हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी प|ी अभिनेत्री रीटा विल्सन को भी संक्रमण है। रीटा ने हाल ही में सिडनी के ओपेरा हाउस में प्रस्तुति दी थी। इस प्रस्तुति में टॉम हैंक्स भी शामिल थे।
जिन्हें पहले से कोई बीमारी हो
0% 3% 6% 9%
एंटी एचआईवी की दवा के कॉम्बिनेशन से किया इलाज
नई दिल्ली| जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में कोरोना के मरीज भर्ती हैं। यहां के डॉक्टरों ने एक पीड़ित महिला को एचआईवी की दवाओं से ठीक कर दिया है। मरीज को लोपिनवीर और रिटेनोवीर दवा का कॉम्बिनेशन दिया गया था। कोरोना के टेस्ट में अब इस महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टरों ने स्थानीय स्तर पर मरीजों को यह दवा देने का निर्णय लिया। केंद्र सरकार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस दवा से कोरोना से ग्रस्त मरीज को कितना फायदा होता है, इसका अभी तक वैज्ञानिक सबूत नहीं है। इस मामले में आईसीएमआर के वैज्ञानिक आर. गंगाखेड़कर ने कहा कि डब्लूएचओ ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उसी का पालन भारत में भी हो रहा है। इसी के अनुसार केरल में कोरोना के तीन मरीजों का सफल इलाज किया गया है। कोरोना में सिर्फ बीमारी के लक्षणों के आधार पर इलाज दिया जा रहा है, इस बीमारी की अलग से कोई दवा अभी तक बनी नहीं है। मरीज की गंभीरता के आधार पर डाॅक्टर दवा देने का फैसला लेते हैं। इसी क्रम में जयपुर में इटली के दो मरीजों को दवा दी गई है।
आपात की तैयारी
0 0-9 10-19 20-29 30-39 40-49 50-59 60-69 70-79 80-89
किस उम्र में कितना खतरा
15
दैनिक भास्कर से विशेष अनुबंध के तहत
अजमेर, शुक्रवार, 13 मार्च, 2020
ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोले- चीन ने मामले छिपाने की कोशिश की
ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि चीन ने बेहतर उपाय अपनाने के बजाय इसे छिपाने की कोशिश की। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भी इसे वुहान कोरोनावायरस बता चुके हैं। ब्रायन ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि अलर्ट करने वाले डॉक्टरों को चुप करा दिया गया ताकि वायरस शब्द बाहर न निकल सके।
{ देश में 65+ उम्र वाले 9 करोड़ (7%) लोग हैं ।
{25-64 आयु वर्ग वाले 67 करोड़ (52%) हैं।
{25 साल से कम वाले 54 करोड़ (41%) ।
डब्ल्यूएचओ का दावा : जैसे-जैसे मरीज की उम्र बढ़ती है, उसमें कोरोनावायरस के संक्रमण की संभावना ज्यादा
{चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने कोरोनावायरस के सबसे बुरे दौर के गुजर जाने की घोषणा कर दी है। कमीशन प्रमुख मी फेंग ने कहा कि सब नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है।
{स्पेन की समानता मंत्री आइरीन मोन्टेरो भी संक्रमित हो गई हैं। मोन्टेरो को उनके साथी और उप प्रधानमंत्री पैब्लो इग्लेसियास के साथ अलग रखा गया है। जल्द सभी सदस्यों की जांच होगी।
चीन के बाहर के केसों में हर 10 में से 7 मामले इटली, द. कोरिया और ईरान से हैं। इटली में 1016 मौतें हो चुकी हैं। द. कोरिया में 7869 चपेट में हैं और 66 की मौत हुई है। वहीं ईरान में 10075 संक्रमित और 429 लोगों की मौत हुई है।
इटैलियन कॉलेज ऑफ एनेस्थीसिया की गाइडलाइन में कहा गया है कि जिनके बचने की संभावना ज्यादा हो उन्हें ही आईसीयू में भर्ती किया जाए। खासकर बूढ़े लोगों पर वक्त न खर्च किया जाए। उन्हें बचाइए जिन्हें बचा सकते हैं।
चीन से बाहर 10 में से 7 मामले इन तीन देशों के
इटली में निर्देश- बुजुर्गों को छोड़ो, जवानों को बचाओ
ईयू ने ट्रम्प के प्रतिबंधों को गलत बताया
यूरोपीय संघ ने अमेरिका की यात्रा पर एकतरफा प्रतिबंध के फैसले की आलोचना की है। संघ ने तर्क दिया है कि दुनियाभर में वायरस फैलने के बावजूद दैनिक जीवन रुका नहीं है। ऐसे में यह फैसला गलत है।
{ईरान ने कोरोना से लड़ने के लिए आईएमएफ से 37 हजार करोड़ का आपात फंड मांगा है
{अमेरिका के कैपिटल हाउस को अप्रैल तक पर्यटकों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है
{राष्ट्रपति चुनाव: बाइडेन और सैंडर्स ने रैलियां रद्द कर दी हैं, मीडिया के जरिए देंगे संदेश।
{वुहान में 24 घंटे में सिर्फ 8 ही केस सामने आए, अभी तक का सबसे कम आंकड़ा
{भारत के उधमपुर में सेना ने 100 बिस्तरों वाले 4 आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं।
जापान की संसद में गुरुवार को एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री शिंजो आबे कोरोनावायरस पर नियंत्रण के लिए देश में आपातकाल घोषित कर सकेंगे। जापान में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1285 लोग संक्रमित हैं।
इधर भारत में इटली का मरीज ठीक
कोई बीमारी नहीं
कैंसर
हायपरटेंशन
सांस की बीमारी
डायबिटीज