अजमेर में भी 30 तक स्कूल काॅलेज और सिनेमा हाॅल बंद
{जिला प्रशासन ने शनिवार शाम जारी किए गए आदेश
काेराेना वायरस से बचाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी 30 मार्च तक शैक्षणिक संस्थान, सिनेमा हाॅल, शाॅपिंग माॅल, थियेटर अादि बंद करने के अादेश शनिवार शाम जारी कर िदए हैं।
केंद्र सरकार की एडवायजरी अाैर राज्य सरकार के शुक्रवार शाम काे जारी अादेशाें के बाद ये कदम उठाया गया है। कलेक्टर विश्वमाेहन शर्मा ने अादेश दिए हैं कि केंद्र सरकार की एडवायजरी के अनुसार काेराेना वायरस से बचाव के लिए जिले के सभी राजकीय, निजी, स्कूल, काेचिंग संस्थान, मदरसे अाैर अन्य सभी तरह के शैक्षणिक संस्थानाें के अलावा जिम, सिनेमाघर अाैर थियेटर 30 मार्च तक बंद रहेंगे। इस दाैरान कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं अाैर 12वीं की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही हाेंगी। गैर सरकारी स्कूलाें में बाेर्ड की परीक्षाअाें के अलावा अन्य कक्षाअाें की परीक्षाएं 30 मार्च के बाद हाेगी। हालांकि संस्था प्रधान अाैर अन्य स्टाॅफ एहतियात बरतते हुए स्कूलाें में माैजूद रहेंगे अाैर बाेर्ड अाैर स्कूल संबंधी जरूरी काम निपटाएंगे। केंद्र सरकार की एडवायजरी में अलर्ट किया गया है कि बड़ी संख्या में भीड़ जमा न हाे, जबकि अजमेर में 30 मार्च तक कई बड़े अायाेजन हाेने हैं। इनमें कई संस्थाअाें की अाेर से अायाेजित कार्यक्रमाें के अलावा शैक्षणिक अाैर धार्मिक अायाेजन भी शामिल हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भीड़ जुटेगी, इन्हें लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
राज्य सरकार के अादेशाें पर अमल किया जा रहा है। जिस जिस स्थान काे बंद करने के निर्देश हैं वहां निर्देश लागू किए जाएंगे। काेई भी सरकारी कार्यक्रम नहीं हाेंगे। हालांकि कहीं काेई कार्यक्रम हाेंगे ताे उस संबंध में विभाग से बात की जाएगी।
-विश्वमाेहन शर्मा, कलेक्टर अजमेर
इस पखवाड़े में ये हैं बड़े आयोजन...असमंजस बरकरार
शहर में कई बड़े अायाेजन 30 मार्च तक हाेने हैं। शीतला माता मेले का अायाेजन भी रविवार से शुरू हाेना है। जगह जगह फागाेत्सव के अायाेजन भी िकए जा रहे हैं। जवाहर रंगमंच में 29 मार्च तक पांच कार्यक्रम बुक किए गए हैं। 14 मार्च यानी शनिवार काे सिंधी समाज का एक अायाेजन हाे गया है। इसके बाद जवाहर रंगमंच 21 मार्च, 22 मार्च, 28 मार्च अाैर 29 मार्च काे भी बुक हैं। 28 मार्च काे एक संस्था का सांस्कृतिक कार्यक्रम है। जिला प्रशासन के अधीन, सूचना केंद्र में भी 17 मार्च की बुकिंग हैं। इस दिन यहां बाल संरक्षण अायाेग की अध्यक्ष की माैजूदगी में कार्यक्रम हाेना है। हालांकि जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि बुकिंग जरूर है लेकिन यह कार्यक्रम निरस्त हाे जाएगा। एडीए का चंद्रवरदाई क्रिकेट ग्राउंड भी 14 मार्च,15 मार्च,21 मार्च अाैर 25 मार्च काे बुक किया गया है।
शुक्र है... अजमेर-पुष्कर में देसी-विदेशियों की भारी भीड़...कोई वायरस संक्रमित नहीं
प्रदेश में अभी तक काेराेना वायरस काे लेकर काेई पाॅजीटिव सामने नहीं अाया है। काेराेना वायरस के खाैफ के साये में ही ख्वाजा साहब का उर्स भी हुअा, जिसमें लाखाें की तादाद में लाेग देश विदेश से यहां अाए, लेकिन काेई पाॅजीटिव नहीं पाया गया।
पुष्कर में विदेशियाें की माैजूदगी के बाद भी यहां जमकर हाेली खेली गई। तारागढ़ में इन दिनाें हजरत मीरां सैयद का उर्स मनाया गया। यहां भी खासी तादाद में अकीदतमंद अाए। अच्छी बात यह है कि यहां भी अभी तक काेई पाॅजीटिव सामने नहीं अाया है।
ये कार्यक्रम हुए निरस्त
काॅलेज शिक्षा अायुक्ताल ने िनयमित कक्षाएं बंद करने के निर्देश दिए हैं। दांडी मार्च की वर्षगांठ पर हाेने वाले कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड के सभागार की बुकिंग 30 मार्च तक बंद कर दी गई है।
काेराेना वायरस से बचाव की कवायद
{सरकारी स्थलाें पर कार्यक्रमाें की बुकिंग काे लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं