पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

30 पंचायतों के 332 वार्डों में मतदान आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायतीराज चुनाव के तहत जिले में शेष रही अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की पंचायताें में रविवार काे चुनाव हाेंगे। सरपंच अाैर वार्ड पंचाें के चुनाव के लिए रविवार काे सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा। चुनाव कराने के लिए मतदान टीमें शनिवार काे पाॅलिटेक्निक काॅलेज से रवाना कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव की पुख्ता तैयारियाें का दावा किया है। सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि शनिवार काे पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद मतदान दल के अधिकारी चुनाव सामग्री लेकर अपने मतदान केंद्राें के लिए रवाना हाे गए। चुनाव के लिए तैयारियों को शनिवार काे अंतिम रूप दिया गया।

सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान के बाद होगी मतगणना

िनर्वाचन अधिकारी विश्वमाेहन शर्मा ने बताया कि रविवार को पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की 30 ग्राम पंचायतों के 332 वार्ड के 136 मतदान बूथों पर मतदान हाेगा। सरपंच अाैर वार्डपंच के लिए हाेने वाले मतदान के बाद पंचायत मुख्यालय पर ही मतगणना की जाएगी। इस सभी ग्राम पंचायतों के उप सरपंच पद के लिए चुनाव सोमवार, 16 मार्च को होंगे।

अपराधियाें काे किया पाबंद

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया िक क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को पाबंद किया गया है। साथ ही हथियार भी जमा किए गए हैं। मतदान वाले दिन मतदान केंद्र से 100 मीटर की परिधि में किसी तरह का प्रचार संबंधी कार्य नहीं किया जा सकेगा।

मतदान के दौरान माेबाइल फाेन पर बैन

सरपंच अाैर वार्ड पंचों के लिए हाेने वाले मतदान के दाैरान काेई भी मतदाता बूथाें पर माेबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने माेबाइल फाेन ले जाने पर प्रतिबंध लगा िदया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर मतदान दलों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए अधिकारियों ने पहले ही भौतिक सत्यापन कर लिया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्राें पर शनिवार शाम तक मतदान दल पहुंच गए हैं। क्षेत्र में तैनात जोनल मजिस्ट्रेट के जरिए आदर्श आचार संहिता की पालना की तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

पॉलिटेक्निक काॅलेज में मतदान दलों को दी गई ट्रेनिंग।
खबरें और भी हैं...