मौसम : अधिकतम पारा 2.8 डिग्री चढ़ा
अजमेर | शहर में रविवार को अधिकतम पारे में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी रही। सुबह और रात में हल्की सर्दी का असर रहा। दिनभर धूप रही। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम पारे में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम पारे में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी रही। रविवार को अधिकतम पारा 27.5 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम पारा 15.1 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम पारा 24.7 और न्यूनतम 14.3 डिग्री रहा।